जमानिया/जखनिया(गाजीपुर)। जमानिया तहसील परिसर में गुरुवार को भी क्षेत्रीय लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस अवसर पर आयोजित सभा में जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार वादाखिलाफी कर रही है। लेखपालों की जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लेखपाल अपने दायित्व के प्रति सजग हैं। आम लोगों को होने वाली परेशानी को समझ रहे हैं लेकिन ये सरकार हम लेखपालों की परेशानियों को नहीं समझ रही है। प्रियंका यादव ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर धरना को गति प्रदान करने की आवश्यकता है। इस मौके पर कंचन बबली यादव, दयाशंकर, हृदयानंद पांडेय, बृजकिशोर, राजनारायण सिंह, करुणाकांत शुक्ला, रमेश राम, रामराज राम, बेचू राम, मंतोष कुमार, नरेंद्र उपाध्याय, शालिनी राय, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे। संचालन मंत्री बैजू राम ने किया। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर गुरुवार को तीसरे दिन भी लेखपाल संघ के लोगों ने जखनिया तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैलाश सिंह, लालचंद राम, वीरेंद्र यादव, सुदर्शन यादव, अनिल कुमार, सियाराम, हरिनाथ यादव, श्रीकृष्ण तिवारी, नंदू यादव आदि उपस्थित थे।