गाजीपुर। जनपद में चल रहा जापानी इंसेफिलाइटिस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने शपथ लिया। साफ-सफाई, बच्चों के टीकाकरण, वातावरण स्वच्छ रखने और शौचालय का प्रयोग करने के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिले के ब्लाक स्तरीय सीएचसी पर भी स्वास्थ्य कर्मियों ने शपथ लिया।
शासन के महत्वपूर्ण जेई अभियान का संचालन जनपद में दो अप्रैल से किया गया, जो 16 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लिया। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने सभी को शपथ दिलवाया। वहीं रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी मनीष कुमार सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान के सफल होने लिए शपथ दिलाया। इसके अलावा ब्लाक स्तर पर स्थित सीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. केके वर्मा, अमित राय, धर्मेद्र यादव, मणिंद्र कुशवाहा, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर के कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों को केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार रत्नेश ने शुक्रवार को दिमागी बुखार के मरीजों को हर संभव मदद करने एवं सेवाभाव से इलाज करने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. रुद्रकांत सिंह वार्ड ब्वाय महेंद्र सिंह, निशा सिंह, इश्तियाक खां, जितेंद्र शुक्ला सुभाष गुप्ता मोहित आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।