फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे लिए आदर्श हैं सम्राट अशोक महान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। सम्राट अशोक क्लब की शाखा सेवराई के कार्यकर्ताओं की बैठक रामनारायण कुशवाहा के आवास पर बुधवार को हुई। इसमें विश्व विजेता सम्राट अशोक की जयंती 22 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया। समारोह में होने वाले कार्यक्रम के विषय पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में समिति के अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक महान हमारे लिए एक आदर्श हैं। हमें उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उनके आदर्शों को अमल में लाना चाहिए। बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवराई तहसील के उप जिलाधिकारी एसपी श्रीवास्तव, विशिष्ठ अतिथि रामप्रताप सिंह एवं डायल 100 के एसओ जमानिया चंद्रिका मौर्या होंगे। अन्य वक्ता ओमकार मौर्य, यशवंत मौर्य, डॉ. राजेश कुशवाहा, सह मीडिया प्रभारी सेवराई धर्मेंद्र कुशवाहा आदि अपने विचारों से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर डॉ. राजेश कुशवाहा, भाष्कर कुशवाहा, लालू कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, शशि कुशवाहा, सूचित मौर्य, अंजनी मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें