फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेगा 33 प्याज का स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

प्याज की खेती करने वाले किसानों को अब स्टोरेज की समस्या से नहीं जूझना होगा। लाखों की लागत से जनपद में 33 प्याज गोदामों का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा। एक गोदाम में करीब 25 मैट्रिक टन प्याज रखने की क्षमता होगी। प्याज का एक गोदाम एक लाख 75 हजार रुपये की लागत से तैयार होगा।
जिले में प्याज की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अब जागरूक किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कृषि विभाग को दी गई है। प्याज के उत्पादन के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए सरकार की ओर से काफी योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन अभी तक यह योजनाएं प्याज के स्टोरेज की व्यवस्था न होने से पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही थी। किसानों की समस्या को काफी हद तक दूर करने के लिए शासन ने नई पहल शुरू की है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2017-18 में अद्यौनिक मिशन के तहत 33 किसानों ने प्याज स्टोर के लिए आवेदन दिया था। इस पर बीते जनवरी माह में शासन की ओर से किसानों के आवेदन को स्वीकृत कर लिया गया। एक स्टोर का निर्माण एक लाख 75 हजार रुपये की लागत से तैयार हो गया। लागत की आधी धनराशि 87 हजार 500 रुपये किसानों को अपने पास से लगानी होगी। जबकि 87 हजार 500 शासन की ओर से अनुदान के रूप में किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद में प्याज का स्टोर न होने से किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। प्याज की अधिक पैदावार करने वाले किसानों प्याज को सुरक्षित नहीं रख पाते थे। इसके चलते, जहां उन्हें बाजार में पैदावार का उचित मूल्य भी नहीं मिल पाता था। अब प्याज स्टोर निर्माण से अन्य किसानों को भी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


अद्यौनिक मिशन के तहत 33 किसानों ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्याज स्टोर के लिए आवेदन किया था। सत्यापन के बाद शासन की ओर से इस पर मुहर लगा दी गई है। स्टोर रूम के निर्माण में आने वाली लागत की आधी धनराशि अनुदान के रूप में किसानों को विभाग की ओर से दी जाएगी। - डॉ. एसके वर्मा, उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें