गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा देश के यूथ बेरोजगारों से नौकरी देने की वादा खिलाफी एवं पकौड़ी बेचकर रोजगार सृजन करने की सलाह पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही सिटी रेलवे स्टेशन पर पकौड़ा बेचकर अपना विरोध प्रदर्शित कर बयान की निंदा की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं अमित शाह के इस बयान से दुनिया की नजर में भारत की छवि धुमिल हुई है। आजाद भारत के इतिहास में इस देश के पढ़े लिखे एवं डिग्रीधारी नौजवान बेरोजगारों का अपमान इनके अलावा दूसरे प्रधानमंत्री ने नहीं किया। इस बयान से देश के यूवा शक्ति का अपमान हुआ है। उनके इस बयान से देश का नौजवान हताश और निराश हुआ है। वह अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदर विधान सभा के पार्टी प्रत्याशी रहे राजेश कुशवाहा ने कहा कि जब तक देश के प्रधानमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा नौजवानों से इस बयान के लिए माफी नहीं मांगते और बयान वापस नहीं लेते समाजवादी पार्टी देश के नौजवानों के सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगा। कहा कि जिन नौजवानों के हाथ में हमारी सरकार ने लैपटाप और बेरोजगारी भत्ता देकर उन्हें आगे बढ़ने की सहुलियत दी थी। आज उन नौजवानों से देश के प्रधानमंत्री पकौड़ी बनवाना चाहते है। साथ ही मीडिया प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने गीत गाकर पकौड़ा बेचने का काम किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, जिला महासचिव सदानंद यादव, अमला यादव, आत्म यादव, अभिनव सिंह, राकेश यादव, अक्षय यादव, अभय सिंह, राहुल सिंह, रोशन यादव, नन्हें खा, सत्येंद्र यादव, अवधेश कुशवाहा, रामाशीष आदि मौजूद रहे।