फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की लापरवाही से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा मार्ग पर मेदनीपुर स्थित निजी होटल के सामने गुरुवार की देर शाम सड़क के बीचों-बीच ट्रक के फंसने से छह घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। ऐसा नशे में धुत चालक की लापरवाही के कारण हुआ था। सड़क जाम के दौरान मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के सहारे ट्रक को किसी तरह सड़क के किनारे किया। इसके बाद किसी तरह आवागमन सुचारु हो सका। गुरुवार को सायंकाल करीब पांच बजे जिला मुख्यालय से जमानिया की तरफ जा रहा एक खाली ट्रक मेदनीपुर स्थित एक होटल के पास पहुंचा। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने और रास्ता जाम होने के कारण ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर पास के होटल में भोजन करने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक नशे में धुत था। खाना खाने के बाद चालक ट्रक को पुन: गाजीपुर की तरफ ले जाने के लिए घुमाने लगा। इसी बीच चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक मार्ग के किनारे खाई में जाने लगा, लेकिन सड़क पर लगे मिट्टी में उसका अगला हिस्सा फंस गया और ट्रक बंद हो गया। ट्रक का आधे से अधिक हिस्सा मार्ग के बीचों-बीच होने से मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जाम के कारण घंटों लोग हांफते रहे। सबसे अधिक परेशानी उनको उठानी पड़ी, जो मांगलिक कार्य में जाने के लिए घर से निकले थे। सड़क जाम की खबर मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन के सहारे ट्रक को सीधा कराया, तब जाकर देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें