नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष के पति और पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने नगर के डॉ. अब्दुल कलाम नगर वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड और सुभाषनगर वार्ड में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। गुणवत्तापूर्ण निर्माण हो इसके लिए संबंधित ठेकेदार और अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नगर में जहां भी निर्माण कार्य हो रहा है वह गुणवत्तापूर्ण हो इस बात के लिए नगर पालिका पूरी तरह सजग है। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर के हिस्से में अलाव जले इसकी भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। इसलिए वह स्वयं एवं नपा अध्यक्ष सहित जाकर निर्माण कार्य और अलाव व्यवस्था को देख रहे हैं। इस अवसर पर नपा जेई मनोज यादव, सभासद गोपालजी वर्मा, सुशील वर्मा, सभासद प्रतिनिधि हेयात मोहम्मद, पिंटू अग्रहरी, कार्तिक गुप्ता, बबलू कुशवाहा आदि उपस्थित थे।