फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद में स्थित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति नासही के तत्वाधान में मंगलवार को देर शाम बच्चों ने झांकी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत किया। आंचल सोनी, वैष्णवी सोनी, प्रिंसी मोदनवाल,शिवानी चौरसिया ने ब्रज की होली पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रिधि बरनवाल ने काली तांडव नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। कशिश चौरसिया तथा आकृति चौरसिया ने, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। वैष्णवी सोनी ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। शिवानी चौरसिया ने झांसी की रानी,खूब लड़ी मर्दानी पर एक्टिंग डांस प्रस्तुत किया। गुनगुन बरनवाल, सौम्या बरनवाल, आंसी मोदनवाल, आयुष मोदनवाल आदि ने डांडिया कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके पूर्व समिति के अध्यक्ष धनंजय मिश्रा, जय हिंद सेठ, मनोज गुप्ता, सूचना मंत्री आशीष चौरसिया, दिनेश सेठ, कोषाध्यक्ष संदीप सेठ,ध्रुव कुमार बरनवाल आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर आयुष चौरसिया, माइकल गौतम, हर्षित बरनवाल, अमित कुमार बरनवाल, महेश मोदनवाल, रंजीत, सुधांशु बरनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें