फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलने से नहीं होगा प्रदेश का विकास: रामकुमार कुरील

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बसपा के राज्य प्रभारी झारखंड एवं मुख्य जोन इंचार्ज वाराणसी मंडल डा. रामकुमार कुरील ने कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार जनपदों का नाम बदलकर कौन सा विकास करना चाहती है। पहले मुगलसराय का नाम बदल दिया, फिर इलाहाबाद का नाम बदल कर सरकार ने यह साबित कर दिया कि उसके पास कोई कार्य योजना नहीं है। जिससे प्रदेश का चहुमुंखी विकास किया जा सके।
विज्ञापन

डा. कुरील नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित सिद्धार्थ उपवन में बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मुख्य जोन इंचार्ज वाराणसी व आजमगढ़ मण्डल जितेंद्र शंखवार ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। इस मौके पर अशोक सिंह, विनोद कुमार बांग्ड़ी, अमरजीत गौतम, पूर्व सांसद उमाकांत यादव, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, डा. जेपी सिंह, वीपी सरोज, डा. लाल बहादुर सिद्वार्थ, तपेश मौर्य, विक्रम मौर्य, अजीत योगी, रामफेर गौतम, लियाकत अली, शंभुु कश्यप, सलीम खान मौजूद रहें। सलीम का को सदर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें