फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर उत्साहित दिखे युवा मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव में पहली बार वोट डालने आए युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। जिले के विभिन्न निकायों में स्थित बूथों पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे ये युवक-युवतियों के अपने जनप्रतिनिधि के चुनाव के लिए मतदान करने के बाद चेहरे खिले हुए थे।
विज्ञापन

जिले के आठ नगरीय निकायों में बुधवार को मतदान कराया गया। सुबह साढ़े सात बजे से ही अधिकांश बूथों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मतदान करने को लेकर वैसे तो सभी उम्र एवं वर्ग के लोगों में उत्साह दिखाई दिया, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी युवा मतदाताओं में दिखाई दी। जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में स्थित बूथों पर वोट डालने आए इन युवक-युवतियों के चेहरे मतदान करने के बाद खिले हुए थे। नपाप गाजीपुर आदर्श इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर मतदान करने आई अर्चना सिंह, प्रियंका, आरटीआई स्थित बूथ पर बंधवा की प्रीति, मुहम्मदाबाद के वार्ड संख्या-सात निवासी राहुल आनंद, प्रज्ञा, अभिषेक, विवेक, वार्ड संख्या-18 की ज्योति पांडेय, वार्ड संख्या- 20 के साकिब रियाज ने कहा कि चुनाव में पहली बार मतदान किया है। जनप्रतिनिधि के चुनाव को लेकर वह कई दिनों से उत्साहित थे। जमानिया के चांदपुर नई बस्ती की स्नेहा सिंह, स्वाति सिंह, वार्ड- 10 की कंचन, वार्ड-20 के कृष्णकुमार, मदनपुरा मार्ग की रीना ने कहा कि इस लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने को लेकर इस दिन का उन्हें इंतजार था। मतदान कर उन्होंने लोकतंत्र के इस दायित्व का निर्वाह किया। इसी तरह सैदपुर के अमित, बहादुरगंज के अजय, दिलदारनगर के पवन सहित कई अन्य युवा मतदान कर उत्साहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें