फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर से बचने के चक्कर में पलटी बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास गुरुवार की देर रात सड़क पर एकाएक आए जानवर से बचने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि दोनों घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौसपुर निवासी अब्बास अंसारी (18) मुहम्मदाबाद से देर रात घर वापस लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ फिरोज अंसारी (16) और इश्तियाक अंसारी (16) सवार थे। जैसे ही बाइक सवार सुलतानपुर गांव के पास पहुंचे। अचानक एक जानवर दौड़ता हुआ सड़क पार करने लगा। जानवर से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बाइक चला रहे अब्बास अंसारी की मौके पर मौत हो गई। जब दोनों किशोर गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले ली। साथ ही दोनों घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दी। इस संबंध में सीओ अनिल राय ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें