फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के लिए तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नौ दिन तक विधि-विधान से पूजन के बाद शनिवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शहर के स्टीमर घाट के पास देवी प्रतिमा के विसर्जन के लिए अस्थाई गड्ढे खोदे गए हैं। इनकी साफ - सफाई कर शाम तक उनमें पानी भरने का काम पूरा कर लिया गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए घाट के पास प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई हैै।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र शुक्रवार को संपन्न हो गया। शनिवार को असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयदशमी मनाया जाएगा। नौ दिनों तक शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शक्ति की आराधना की धूम मची रही। विधि-विधान से शक्ति स्वरूपा के पूजन-अर्चन के बाद रावण के पुतला दहन के साथ ही आज रात से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो जाएगा। शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिमाएं स्टीमरघाट पर विसर्जित की जाएगी। इसके लिए स्टीमरघाट पर पिछले कई दिनों से अस्थाई गड्ढे खोदे जा रहे थे। इस वर्ष भी दो गड्ढे खोदे गए हैं। एक गड्ढा जहां करीब तीस मीटर लंबा है वहीं दूसरे की लंबाई तकरीबन बीस मीटर है। दोनों गड्ढों की ऊंचाई लगभग पंद्रह फीट है। दोनों गड्ढों की साफ-सफाई कर शाम तक उसमें पानी भर लिया गया। घाट पर रोशनी के लिए पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की गई है। उधर कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें