फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूब रहे कांवरियां को युवक ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर के बलुआ घाट पर गुरुवार की सुबह स्नान के दौरान एक कांवरिया डूबने लगा। उस पर नजर पड़ते ही घाट पर मौजूद युवक ने गंगा में कूदकर उसकी जान बचाई। बेहोशी की हालत में कांवरिया को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

नगर के बलुआ घाट पर आज सुबह एक कांवरिया गंगा में स्नान कर रहा था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने लगा। गंगा घाट पर मौजूद नगर निवासी विनोद चौधरी की नजर डूब रहे कांवरिया पर जैसे ही पड़ी, वह उसे बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दिया। काफी प्रयास के बाद उसे बचा लिया। लोगों ने सहयोग कर कांवरिया को पानी से बाहर निकाला। पेट में अधिक पानी जाने से कांवरिया बेहोश हो गया था। आनन-फानन में लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 108 नंबर की एंबुलेंस मंगाकर युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कांवरिया बेहोशी की हालत में था, इसलिए उसका नाम एवं पता कि जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें