फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में सम्मानित हुए विद्यालय के मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शाहफैज पब्लिक स्कूल का 32वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ईश्वर वंदना से हुई। विद्यालय के बच्चों ने मुख्य अतिथि ज्वांइट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय का स्वागत गीत से किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधिका अतिया अदहमी ने विद्यालय की संस्थापिका सईदा फैज के कठिन परिश्रम को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय गीत, एकल गीत एवं मनमोहक सूफी राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अदहमी ने बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाकर उत्तीर्ण हुए छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र शाहरूख नसीर जिसने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। उसके अभिभावक को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने छात्रों को मनोरंजक एवं ज्ञानात्मक जानकारी देने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने की भी अपील की। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के साथ परिसर में पौधरोपण भी किया। विद्यालय की प्रबंधिका अतिया अदहमी ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें