औड़िहार/खानपुर (गाजीपुर)। खानपुर थाने के फरीदहां हाल्ट स्टेशन पर सोमवार को रस्सी के फंदे पर लटकता एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खानपुर गांव के लोग सोमवार की सुबह फरीदहां हाल्ट स्टेशन पर घूमने पहुंचे। इसी बीच टिकट घर के पास बांस के सहारे लगे रस्सी से एक युवक का शव लटक रहा था। फांसी पर लटकते शव मिलने की जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निचे उतारकर उसके शिनाख्त में जुट गई। युवक के जेब से पुलिस को मिले मोबाइल की रसीद से उसकी पहचान मऊ जनपद के मुुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के वालिदपुर गांव निवासी हरेंद्र कुुमार (20) के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस संबंध में सीओ सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।