फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बदमाशों ने मिस्त्री से लूटली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के परेवा नहर के पास रविवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर ट्रैक्टर मिस्त्री से बाइक लूट ली। घटना से घबड़ाए मिस्त्री ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक लूटी गई बाइक का कहीं अता-पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

नारायणपुर ककरहीं निवासी विनोद यादव ट्रैक्टर इंजन बनाने का काम करता है। देर रात वह जखनियां से ट्रैक्टर बनाकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह परेवा नहर के पास पहुंचा पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर तमंचा सटाकर बाइक से नीचे उतार दिया। अभी वह कुछ समझ पाता तब-तक एक बदमाश उसकी गाड़ी स्टार्ट कर लेकर फरार हो गया। इसके बाद तमंचा सटाए दोनों बदमाश हवा में तमंचा लहराते फरार हो गए। पीड़ित मिस्त्री ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया की मिस्त्री ने बहुत ज्यादा शाराब पी रखी थी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें