फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के मामदेव पट्टी स्थित सोनार टोली में गुरुवार की देर रात जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामदेव पट्टी के सोनार टोली निवासी रामप्रसाद गुप्ता का पुत्र संतोष गुप्ता (23) देर शाम भोजन करने के बाद छत पर सोने चला गया। कुछ ही देर बाद परिवार वालों ने देखा की युवक के मुंह से झाग निकल रहा है, तो वह घबड़ा गए। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध सदर कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें