गाजीपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर एक (हरिजन बस्ती, हरपुर) में रिक्त सदस्य पद के लिए बुधवार को हुए उपचुनाव में 51.04 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया। जबकि वार्ड में 1056 मतदाता है। मतगणना 17 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से होगी।आरओ कालिका कुमार ने बताया कि उपचुनाव में कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान सुबह से शुरू हुआ और शाम तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
बताया कि दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक कुल 512 मत डाले गए, जिनमें पुरुष 238 और महिलाएं 274 रहीं। जबकि 3:00 से 5:00 बजे तक कुल 539 मत डाले गए, जिनमें पुरुष 282 और महिलाएं 257 शामिल रही। मतदान के दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार रामनारायण वर्मा तथा पुलिस बल के जवान पूरे समय मतदान परिसर और उसके आसपास मौजूद रहे। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग की गई। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से बताया कि उपचुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुआ।उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद जमानियां के वार्ड नंबर एक में सदस्य पद के रिक्त होने पर यह उपचुनाव कराया गया था।