फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 22 किलोमीटर सड़क में 500 गड्ढे, राह चलना दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। मनिहारी-फद्दूपुर मार्ग 22 किलोमीटर लंबा है। इस पर लगभग 500 गड्ढे हैं। बारिश होने के बाद मार्ग और बदहाल हो गया है। इसके कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। बारिश के पानी में डूबे गड्ढों का अंदाजा वाहन चालक नहीं लगा पाते।
विज्ञापन

यह मार्ग लंबे समय से खराब है। मनिहारी से जखनिया होते हुए यह मार्ग फद्दूपुर तक जाता है। मार्ग के एक हिस्से से दूसरे छोर तक गड्ढे ही गड्ढे हैं। सामान्य दिनों में वाहन मार्ग पर हिचकोले लेते हुए चलते हैं। सबसे अधिक परेशानी बारिश होने पर होती है। बारिश के बाद मार्ग पूरी तरह कीचड़ से पट जाता है। पानी में डूबे बड़े-छोटे गड्ढों के कारण लोग गिर कर चुटहिल हो जाते हैं। खस्ताहाल मार्ग के कारण बाजार के व्यवसायियों का व्यवसाय प्रभावित होता है। कई जगहों पर मार्ग पर घुटने तक पानी एकत्र है। लोगों ने कई बार मार्ग की मरम्मत की मांग की लेकिन नतीजा सिफर रहा। लोक निर्माण विभाग के जेई सुभाषचंद्र ने बताया कि फिलहाल सड़क के गड्ढों में मिट्टी से भराई का कार्य करवा दिया जाएगा। बारिश के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें