फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 50 पहलवानों ने दिखाया दम, 15 का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन

विज्ञापन
मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर में जूनियर बालकों की जनपदीय कुश्ती ट्रॉयल में चयनित पहलवान। स्रोत-
विज्ञापन
खानपुर-औड़िहार। मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर में सोमवार को जनपदीय कुश्ती टीम के चयन के लिए हुए ट्रायल में जिले के 50 पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में जोर आजमाइश की। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 पहलवानों ने पहला स्थान हासिल कर मंडलीय चयन ट्रायल के लिए अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

करमपुर स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। जिला कुश्ती संघ के सचिव कमलेश यादव ने बताया कि फ्री-स्टाइल वर्ग में 57 किग्रा में गौरव, 61 किग्रा में बृजेश साहनी, 65 किग्रा में नौशाद, 70 किग्रा में सौरभ, 74 किग्रा में प्रिंस यादव, 79 किग्रा में प्रद्युम्न शुक्ला, 86 किग्रा में दिवाकर और 92 किग्रा भार वर्ग में आयुष ने पहला स्थान हासिल किया। ग्रीको रोमन वर्ग में 55 किग्रा में सोनू यादव, 60 किग्रा में आशीष यादव, 63 किग्रा में कपिलदेव यादव, 67 किग्रा में शिवेंद्र यादव, 72 किग्रा में आकाश यादव, 77 किग्रा में विशाल और 82 किग्रा भार वर्ग में अमित ने बाजी मारी। ट्रायल में कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद यादव, सिकंदर सोनकर और अंकुर यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। चयनित पहलवान 24 सितंबर को वाराणसी के सिगरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडलीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले पहलवान 3 से 5 अक्टूबर तक इटावा में होने वाली प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का नेतृत्व करेंगे। कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव राम आशीष यादव ने चयनित पहलवानों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें