फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छह सड़कों के कायकल्प के लिए मिले 50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जंगीपुर नगर पंचायत में जर्जर सड़कों का कायाकल्प होगा। छह सड़कों के सीसी निर्माण के लिए शासन से 50 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। सड़कों के निर्माण के साथ ढक्कनयुक्त नालियां भी बनेंगी। जंगीपुर नगर पंचायत में बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए वर्ष 2024 में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। यह प्रस्ताव 99.86 लाख रुपये का था। अब शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी किए गए हंै। नगर पंचायत में 11 वार्ड हैं। करीब 15 हजार की आबादी रहती है। नागरिक लंबे समय से जर्जर सड़कों की कायाकल्प कराने की मांग कर रहे थे। सड़कों के खराब होने से आए दिन राहगीर व वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते थे। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी व बजट जारी होने की जानकारी पर नागरिक राहत की सांस ले रहे हैं। अब उन्हें आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें