फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के पद पर 5 नामांकन, 21 ने भरे परचे

Sat, 05 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
पीजी काॅलेज में छात्रसंघ चुनाव में आॅनलाइन नामांकन पत्र भरते प्रत्याशी।
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर  महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों पर तेरह उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया। नामांकन के चलते कालेज के आसपास गहमा-गहमी का माहौल  रहा। सुरक्षा के मद्देेनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
   नामंकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद  पर कुणाल कुमार मौर्य, अभिषेक यादव उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार  चौरसिया उपेंद्र कुमार प्रफुल्ल कुमार तिवारी अश्विनी कुमार  महामंत्री पद पर प्रीति सिंह अशोक कुमार यादव मनीष कुमार जायसवाल जुगेश  कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा पुस्तकालय मंत्री पद के लिए गुजेंद्र कुमार कला संकाय  प्रतिनिधि पद पर दया शंकर गुप्ता विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पद के लिए अमित उपाध्याय  ने नामंकन किया।
विज्ञापन

   दो दिन तक चली इस प्रक्रिया में अध्यक्ष पर पर 5,  उपाध्यक्ष पद पर 4 तथा महामंत्री पद पर 5 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन किया गया है। इसके अलावा पुस्तकालय मंत्री पद  पर 4 कला संकाय प्रतिनिधि पद पर 2 एवं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर 1  प्रत्याशी ने नामांकन किया है।  छात्रसंघ चुनाव अधिकारी  डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया                        कि महाविद्यालय में कुल 3270 छात्र मतदाता हैं। इसमें  छात्रों की संख्या 1869 तथा 1401 छात्राएं हैं। कुल 21 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। शनिवार को नामांकन  पत्रों की जांच होगी जबकि 8 को वापसी एवं 9 को वैध प्रत्याशियों के  नामों की सूची का प्रकाशन होगा। बताया कि 13 नवंबर को मतदान एवं उसी दिन मतगणना के बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

  मीडिया प्रभारी विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग डा. सुरेंद्र तिवारी ने बताया  कि मतदान एवं मतगणना के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में मोबाइल ले आना  पूर्णतया प्रतिबंधित है। यदि कोई छात्र-छात्रा मोबाइल लेकर महाविद्यालय आता  है तो उसके रख-रखाव की जिम्मेदारी उसकी व्यक्तिगत होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें