फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्पीड हंट के अंतिम दिन 485 गेंदबाजों ने दमखम दिखाया

विज्ञापन
शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर आयोजित स्पीड हंट ​शिविर में प
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के 35 बेहतरीन नए तेज गेंदबाजों की तलाश के लिए यूपीसीए की ओर से शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर आयोजित स्पीड हंट अभियान के दूसरे एवं अंतिम दिन 485 गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाया। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन एवं यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सिंचन मित्रा के नेतृत्व में अर्पण एवं ऋत्विक की टीम ने एआई सहित नई आधुनिक तकनीकी एवं उपकरणों का प्रयोग कर गेंदबाजों के कौशल का संकलन किया। दो दिवसीय इस शिविर में सात जिलों गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर तथा सुल्तानपुर के गेंदबाजों ने प्रतिभाग किया। जीडीसीए के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने कहा कि स्पीड हंट अभियान का सकारात्मक परिणाम निकलेगा और नए तेज गेंदबाजों को बेहतर मंच मिलेगा। इस मौक पर क्रिकेट परफॉरमेंस सेंटर के अध्यक्ष वैभव सिंह, रंजन सिंह, स्मृति आदि मौजूद थे।

शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर आयोजित स्पीड हंट शिविर में प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें