फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दौड़, पुशअप और सीटअप लगाकर 75 में से 47 छात्राएं एनसीसी में चयनित

विज्ञापन
राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी के प्रथम वर्ष में चयन के लिए दौड़ लगाती छात्राएं
विज्ञापन
गाजीपुर। 28 यूपी गर्ल्स बटालियन वाराणसी की तरफ से राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी प्रथम वर्ष कैडेट्स के चयन के लिए शुक्रवार को शारीरिक परीक्षण परीक्षा आयोजित की गई। इस चयन के प्रक्रिया में 120 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने बताया कि महाविद्यालय में एनसीसी प्रथम वर्ष में 41 रिक्त सीटें हैं। इसके की चयन प्रक्रिया के लिए छात्राओं की शारीरिक क्षमता की जांच की गई। इसमें दौड़, पुशअप और सीटअप के साथ ही उनके अनुशासन और एनसीसी प्रशिक्षण के लिए उपयुक्तता का भी परीक्षण किया गया। इसके पहले चरण की चयन प्रक्रिया में 75 छात्राओं का चयन किया गया था, जबकि अंतिम चयन प्रक्रिया में 47 छात्राएं ही एनसीसी में प्रवेश के लिए सफल हो सकी। इनमें से भी 37 छात्राओं को प्रथम चयन सूची में स्थान मिला। शेष बची 10 छात्राओं को अभी प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वहीं, महाविद्यालय में बी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रवेश लेने वाली कुल सात कैडेट्स में से तीन कैडेट्स का चयन सी सर्टिफिकेट प्रशिक्षण के लिए किया गया है। यह चयन की प्रक्रिया 28 यूपी गर्ल्स बटालियन वाराणसी की सूबेदार मेजर गुरुंग और महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. शशिकला जायसवाल के देखरेख में संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें