सादात(गाजीपुर)। उ.प्र. सरकार एवं सहयोगी संस्था भीमराव आंबेडकर समिति की तरफ से ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र के 50 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल एवं दस लोगों को बैसाखी विधायक त्रिवेणी राम ने मंगलवार को प्रदान की। साइकिल पाते ही सभी झूम उठे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी को मिलना चाहिए। दिव्यांगजन अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर एडीओ आईएसबी राजीव गुप्ता, एडीओ रमेश यादव, शहजादे सलीम, सेक्रेटरी अरुण कुमार, अशोक कुमार, सत्यदेव राजभर आदि उपस्थित थे।