फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर तरीके की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। ब्लाक के एचएन अर्बन पब्लिक स्कूल में हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन विद्यालय के छात्र-छात्राओं को राष्ट्र सेवा, रस्सी गांठ बांधना, स्काउटिंग ताली, आपदा प्रबंधन, राष्ट्र के संकट काल एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर तरीके की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गाइड ट्रेनर प्रियंका सिंह एवं स्काउट ट्रेनर दिनेश भारद्वाज ने बिना बर्तन के भोजन बनाना, घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, ध्वज शिष्टाचार एवं मार्च पास्ट की ट्रेनिंग दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार बिंद ने शिविर को बच्चों के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। जिला संगठन आयुक्त अरविंद यादव ने शिविर के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, डायल- 1090, 181 का उपयोग, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, ट्रैफिक नियम एवं सर्व शिक्षा अभियान आदि विषयों को प्रमुखता से बताया। शिविर के दौरान उमेश कुमार बिंद, अरविंद कुमार शर्मा, वीरेंद्र यादव, रामजी बिंद, राजीव यादव, विजय बहादुर बिंद, सुनैना जायसवाल, सुनीता कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें