फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश की जनता की निगाह उतर प्रदेश पर टिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारियों की बैठक जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यालय कासिमाबाद में रविवार को हुई। इसमें विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष जयहिंद सिंह यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सपा-बसपा गठबंधन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पूरे देश की जनता की निगाह उत्तर प्रदेश पर टिकी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर लोकसभा की सभी सीटें जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी। उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारियों से अपील किया कि अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने में अभी से लग जाएं। बैठक में महेंद्र चौहान, राधेश्याम यादव, रामप्रकाश यादव, चंद्रशेखर यादव, बिंदू यादव, विनोद यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन विधानसभा सचिव अफजल अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें