भांवरकोल(गाजीपुर)। क्षेत्र के स्व. चंद्रिका किसान महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और रोगों से भी मुक्ति मिलेगी।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कपूरचंद कुशवाहा ने कहा कि इससे समाज सेवा के प्रति रुझान आता है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से सात दिनों तक जसदेवपुर, आमघाट आदि गांवों में घूम कर मंदिर परिसर, प्राथमिक स्कूल एवं दलित बस्ती, सार्वजनिक चौराहों पर साफ-सफाई की गई। वक्ताओं में विपेंद्र यादव, राजाराम यादव, नीमा पांडेय, निशा पांडेय, सुभाष यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर पिंकी, माला, नीरज, पंकज, महिमा, सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। प्रबंधक प्रमोद यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।