फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानिया स्टेशन पर हुई चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। पुलिस अधीक्षक रेलवे इलाहाबाद हिमांशु कुमार के निर्देश पर रविवार की रात जमानिया रेलवे स्टेशन पर चौकी प्रभारी जीआरपी दिलदारनगर डीपी यादव ने अपने हमराहियों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चलाया। इससे रात में रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में घूम रहे अराजक तत्व भाग निकले। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर रेल यात्रियों के बैग और सामानों की जांच की र्गई। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि काफी दिनों से स्टेशन पर अराजक तत्वों के घूमने की सूचना मिल रही थी। कुंभ मेले में जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान में दिलदारनगर जीआरपी उप निरीक्षक गुरु प्रसाद, शादाब खान, हेड कांस्टेबल महादेव गुप्ता एवं प्रशांत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें