फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमतलब की ठोकरों से राहगीरों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगरपालिका क्षेत्र मुहम्मदाबाद में बनी सड़कों एवं गलियों में जगह-जगह मानक के विपरित ऊंचे- ऊंचे ब्रेकर बना देने से लोगों को काफी असुविधाएं हो रही हैं। आए दिन ब्रेकरों पर गिरकर लोग घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में मुख्य सड़क के अलावा गलियों में बनने वाली सड़कों पर निर्माण के समय लोग अपने घरों के सामने ब्रेकर बनवा दे रहे हैं। जिससे उस पर चलने वाले राहगीर गिरकर घायल तो हो ही रहे हैं, दोपहिया चालक युवा बड़े पैमाने पर सर्वाइकल रोग के शिकार हो रहे हैं। नगर के सदर रोड, अग्रवाल टोली, भट्ठी मुहल्ला, जफरपुरा आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ब्रेकर बना देने से सड़क का बनना और न बनना दोनों बराबर हो गया है। जिस मुहल्ले में सीसी रोड का निर्माण शुरू होता है। लोग अपने घरों के सामने ठोकर बनवाने के लिए ईंट रखकर ब्रेकर बनवा देते हैं। ब्रेकर लोगों का स्टेटस सिंबल बन गया है, जो जानलेवा साबित हो रहा है। छत्रधारी मोड़ से शाहनिन्दा तक सड़क का निर्माण हो रहा है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से सड़क पर कहीं भी ब्रेकर न बनवाने, पूर्व के ब्रेकरों को समाप्त कराने और यदि कहीं स्कूल अथवा हॅास्पिटल के सामने ब्रेकर की जरूरत है, तो उसे मानक के अनुरूप बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें