फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दोष लोगों के पुलिसिया उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आनंद राय सांकृत के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में जाकर बुधवार को कठवामोड़ कांड में निर्दोष लोगों पर किए जा रहे पुलिसिया उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व कर रहे पीसीसी सदस्य आनंद राय सांकृत ने कहा कि पिछले 29 दिसंबर को अपनी मांगों को लेकर कठवामोड़ के पास धरना दे रहे निषाद समाज के लोगों को हटाते समय हुई पत्थरबाजी की घटना में करीमुद्दीनपुर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स की गंभीर चोट लगने से मौत होने के बाद पुलिस द्वारा निषाद बस्तियों में जाकर निर्दोष महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुलिसिया उत्पीड़न की घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि दोषियों को दंड मिलना ही चाहिए, लेकिन निर्दोष को परेशान किया जाना उचित नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में हेड कांस्टेबल की हत्या में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने, निर्दोष लोगों पर पुलिस द्वारा किए जा रहे बर्बर अत्याचार को रोका जाए आदि मांग की गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गिरिजादत्त दुबे, बंशीधर तिवारी, अनुज कुमार राय, रमाकांत यादव, इरफान खां, अनुपम कुमार राय, अंगद द्विवेदी, विजय कुमार राय, सत्यनारायण राय, जहांगीर खां, लल्लन तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें