फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर-करेतर एवं कर्मचारियों की डीएम ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मंगलवार को कर-करेत्तर के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मासिक बैठक जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डीएम ने चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, औद्योगिक ऋण, उत्तर प्रदेश वित्त निगम, बैंक देय, ग्रामसभा हर्जाना, स्टांप, रायल्टी देय, मनोरंजन, नगर पालिका, सग्रह व्यय, जल संस्थाएं, पट्टा, विरासत, आडिट, आपत्ति, अंश निर्धारण हैसियत प्रमाण पत्र के संबंध में विस्तार पूर्वक समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति माह की कार्ययोजना बना कर मूर्त रूप प्रदान करने का दिशा- निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें दिशा -निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह पूर्ण करने की कार्य योजना बनाई जानी चाहिए और उसे अंतिम रूप प्रदान किया जाना चाहिए। ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें।
कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य में नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिसमें मुहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां के कोर्ट में मामलों के निस्तारण में कमी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने विवादित , दाखिल खारिज 122 बी. में विवादित वादों का निस्तारण करने में तेजी लाने को कहा। व्यापार कर में सदर एवं पिछले वर्ष की अपेक्षा सैदपुर की वसूली बहुत कम रही है। जमानिया एवं सेवराई की वसूली ठीक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा, व्यापार कर, विद्युत देय, परिवहन कर, बैंक देय में जनपद के बडे़ बकायादारों के संबंध में जानकारी ली। उनसे वसूली एवं शासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें