मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। ब्लाक संसाधन केंद्र के सभागार मे सोमवार को बातों-बातों में तृतीय चरण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर के प्राचार्य राकेश सिंह ने बच्चों, श्रेष्ठ अध्यापकों एवं स्वच्छ विद्यालय के अध्यापकों को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि श्री सिंह ने बातों-बातों परीक्षा शृंखला की प्रशंसा करते हुए गुरुजनों को श्रेष्ट बताया। कहा कि शिक्षा की अखंड ज्योति चारों तरफ फैलाई जाए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। शिक्षा द्वारा समाज को एक नई दिशा प्रदान करने एवं इस दिशा में संसाधनों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास हो सकता है। उन्होंने शिक्षकों को पूर्ण मनोयोग से अपने कार्यों को करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बातों-बातों में परीक्षा शृंखला में कृष्णा यादव, शिवम प्रजापति, अनुराग उपाध्याय, गौतम प्रजापति, सूरज चौधरी, दिव्यांशु कुशवाहा, आकाश यादव, ज्योति को प्रथम पुरस्कार एवं गणेश राय, आसिम हसन, रामदत्त यादव, नरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार, सतीश कुशवाहा, विनय पांडेय, मुकेश राय, भारती कुमारी, निकहत शाहीन, पूनम यादव को श्रेष्ट अध्यापक का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर हेमनाथ राय, जयप्रकाश पांडेय, बाबर अली, राजेश सिंह, प्रमोद उपाध्याय, अमित राय, अनिल पांडेय, आसिम हसन, जितेन्द्र सिंह, रविंद्र कुशवाहा, अरविंद यादव, देवेंद्र राय, मनोज राय, नितिन राय, अखिलेश राय, फहीम अंसारी, मालती राय, बिन्दु राय, संगीता पांडेय, सुरेश राय, योगेन्द्र यादव, अमरनाथ यादव, सुरेन्द्र यादव, अमित सिंह, विनय पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश राय एवं संचालन प्रमोद उपाध्याय ने किया।