फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा के प्रधानाचार्य-शिक्षकों ने की घाट की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जहीर अब्बास के नेतृत्व में विभिन्न मदरसों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने शहर के मंसूर घाट पर साफ-सफाई की। इस दौरान उपस्थित लोगों से इस अभियान में शामिल होकर इसको कामयाब बनाने की अपील की।
विज्ञापन

शहर के मंसूर घाट पर मदरसा के प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा विभागीय कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री अब्बास ने कहा कि स्वच्छता जीवन में बहुत आवश्यक है। इससे कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। कहा कि सभी को स्वच्छता की आदत अपने जीवन में शुमार कर लेनी चाहिए। गंदगी से कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। आज की भागदौड़ की जिंदगी में स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। अपने घर, आसपास और गलियों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर भी गंदगी के प्रसार को रोकना चाहिए। साफ-सफाई के बाद सभी ने इस तरह का कार्य करने के लिए अन्य को प्रेरित करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आने की अपील की। इस मौके पर हम्माद हमजा, अमजद अली, ताज मुहम्मद, अजीजुल हसन, मौलाना हैदर, मौलाना उस्मान, फहीम अख्तर, मौलाना तौहीद अहसन, तनवीर रजा, अतीउर्रहमान, मु. अयाज खां, कारी अतीक, मौलाना सरफराज आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें