जमानिया(गाजीपुर)। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। गांधी केंद्रित स्वच्छता सिद्धांत पर व्याख्यान के मुख्य अतिथि परसथुआ महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुमार शैलेंद्र ने स्वच्छता को आदत में शामिल करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मन और आत्मा की स्वच्छता परम आवश्यक है। यह आत्म मूल्यांकन से ही संभव है। आज हम गांधीजी की 150वीं जयंती मना रहे हैं। यह हर्ष का विषय है, लेकिन हमें आत्ममंथन करने की भी जरूरत है कि हम गांधीजी के सपनों को कितना साकार कर पाए हैं। इस अवसर पर इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. संजय कुमार सिंह, डा. विमला देवी, डा. मदन गोपाल सिन्हा, डा. अरुण कुमार, डा. मातेश्वरी प्रसाद सिंह, डा. ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, सुनील कुमार चौरसिया, योगेश कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, नेहा तिवारी, विनीता श्रीवास्तव, राकेश कुमार यादव, मो. शमीम, डा. मातेश्वरी प्रसादसिंह, डा. संजय कुमार सिंह, एपी तिवारी, डा. अरुण कुमार एवं कमलेश प्रसाद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य एवं अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. शरदकुमार तथा संचालन डा. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।