फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से सभी वर्ग के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली(गाजीपुर)। बहुजन समाज पार्टी की बैठक सोमवार को भितरी कस्बे में हुई। इसमें पूर्व ग्राम प्रधान सफदर अली बाबर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। महंगाई चरमसीमा पर है। अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सरकार इस पर नियंत्रण करने में नाकाम है। कहा कि बेरोजगारी सुरसा की तरह मुंह बाएं खड़ी है। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसंपर्क तेज कर देना चाहिए। वरिष्ठ नेता एकलाख अंसारी ने कहा इस समय मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, घटाने का कार्य चल रहा है। बैठक में सेक्टर एवं बूथ स्तर पर कमेटी गठन पर चर्चा की गई। जिन स्थानों पर अभी तक कमेटी का गठन नहीं हो पाया है। शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर मोहन कुशवाहा, कैप्टन हरदेव राजभर, अहमद खां, प्रहलाद राम, केशरकांत, उमा यादव, महेंद्र राम, श्यामनारायन, देवराज राम, राजकुमार, शंभूनाथ राम, नंदकिशोर उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान सफदर अली बाबर एवं संचालन रंगजी कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें