गाजीपुर। विभिन्न गांवों के किसानों ने सोमवार को किसान महासभा के महामंत्री सूर्यनाथ यादव के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व से मिल कर उन्हें पत्रक सौंपा। पत्रक में कहा कि रेल कम रोड ब्रिज निर्माण में विभिन्न गांवों के किसानों की भूमि एवं मकान तथा भूमिहीन मजदूरों के मकान की जो भूमि रेलवे द्वारा अधिग्रहित की जा रही है, उसमें किसानों एवं मजदूरों को डरा-धमका कर मनमाने ढंग से मुआवजा दिए जाने की नोटिस किसानों को दी जा रही है, जिसे लेने से किसानों ने इंकार कर दिया है। किसानों को सर्किल रेट नहीं बताया गया है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व से वार्ता करते हुए किसान महासभा के जिला महामंत्री सूर्यनाथ यादव ने कहा कि जब तक किसानों को नए सर्किल रेट से भूमि अधिग्रहण अधिनियम के नियमानुसार उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक किसान अपनी जमीन अधिग्रहण नहीं करने देगा। कहा कि किसानों के ऊपर जो जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा है, उसका मुंहतोड़ जवाब किसान महासभा के नेतृत्व में 26 सितंबर को सरजू पांडेय में धरना-प्रदर्शन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर रामचंद्र कुशवाहा, मेदनीपुर के ग्राम प्रधान दीपक सिंह, पूर्व प्रधान रमावती सिंह, पूर्व प्रधान घूरा यादव, सागर कुशवाहा, उदय कुमार, सिकंदर, आजाद, पप्पू कुशवाहा, नागेश सिंह, लल्लू सिंह, मटरू सिंह, जमालुद्दीन खां, शफीक खां, एजाज खां, मुन्नी देवी, पूर्व प्रधान राजाराम, उमाशंकर यादव, शिवशंकर यादव, रमेश आदि किसान मौजूद थे।