गाजीपुर। जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी ने बताया कि पंचायत उप निर्वाचन के मतदान एवं मतगणना की निर्धारित तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब मतदान 21 अगस्त को होगा जबकि पहले इसकी तिथि 17 अगस्त निर्धारित थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा जबकि मतों की गणना 24 को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी। पहले मतगणना 20 अगस्त को कराई जानी थी। उन्होंने बताया कि परिवर्तित चुनाव कार्यक्रम की जानकारी संबंधित चुनाव क्षेत्र में मुनादी करा कर दे दी गई है।