फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में 41 शिक्षक अनुपस्थित रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के सभी ब्लॉकों में सृजित सह समन्वयक पदों पर चयन के लिए परीक्षा का आयोजन बुधवार को डायट सैदपुर में किया गया । इस परीक्षा में बैठने के लिए कुल 215 शिक्षकों ने आवेदन किया था लेकिन परीक्षा में कुल 174 शिक्षक ही परीक्षा देने उपस्थित हुए। परीक्षा में कुल 41 शिक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डायट परिसर में यह परीक्षा दिन में डेढ बजे शुरू हुई और साढे तीन बजे तक चली। परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे । कुल पांच विषयों विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान के सह समन्वयक पदों के लिए जिले में कुल 85 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। कुल 40 अंकों की संपन्न हुई लिखित परीक्षा के बाद 10 अंकों का साक्षात्कार भी संपन्न हुआ। डायट के प्राचार्य कोमल यादव, उप प्राचार्य राकेश सिंह और बीएसए श्रवण कुमार की देखरेख में परीक्षा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर और पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें