फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम पर आपतिजनक पोस्ट करने पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एकबार फिर आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर शेयर करने के मामले में ढढनी भानमल राय गांव के प्रधान धर्मेंद्र यादव उर्फ गुड्डू पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त पोस्ट की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। इससे नाराज गांव के वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने शुक्रवार की शाम सुहवल थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

22 जुलाई को ग्राम प्रधान द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था। वायरल होने पर इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो वे नाराज हो गए। इसके बाद जहां ढढनी गांव के वीरेंद्र कुमार सहित छह लोग जमानियां पुलिस उपाधीक्षक के यहां पहुंचे और ग्राम प्रधान धर्मेंद्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ जमानिया आरबी सिंह ने इस मामले में सुहवल थानाध्यक्ष को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद ढढनी ग्राम प्रधान के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें