विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद के उत्प्रेरण से जिला विज्ञान के तत्वावधान में विज्ञान लोक प्रियकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत भदौरा पीएचसी पर वैज्ञानिक चमत्कारों का प्रदर्शन और उनकी व्याख्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. रविरंजन ने कहा कि विज्ञान के प्रति जागरूकता के लिए विज्ञान क्लब द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें सफलता भी मिल रही है। समाज में फैली कुरितियां एक दाग के समान है। सभी लोग समाज में जागरूकता लाने का कार्य करें। भ्रामक विज्ञापन एवं ढोगी बाबाओं, ओझा-सोखा के चमत्कारों पर विश्वास न करें। इन सभी के पीछे विज्ञान का चमत्कार होता है। रोहिणी गोले ने हवा में हाथ हिलाकर नोट, भभूत एवं सोने की चेन निकालना, खाली डिब्बे से फूल माला निकालना, जग से पानी गायब करना, मोमबत्ती का हवा में जलना, दो रस्सी को काटकर जोड़ना आदि अनेकों चमत्कारों का वैज्ञानिक तरीके से पर्दाफाश कर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. गौरव, डॉ. एम हारून, डॉ. शिशिर, डॉ. काजिम अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन पुर्नवासी राम, स्वागत शबनम निशा और धन्यवाद डॉ. हारून ने किया।