जागोपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में युवक कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए युवा नेता सौरभ वर्मा ने कहा कि जो भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरी के नाम पर धोखा दिया। उसका नतीजा उसे 2019 लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। देश की जनता भाजपा सरकार से परेशान है। 2019 में जनता धोखेबाजों से देश को मुक्त कराएगी। सभी कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में पार्टी शीर्ष नेतृत्व से आगामी प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को बनाए जाने की बात कही। इस मौके पर सौरभ, राकेश कनौजिया, अनुज वर्मा, बजरंगी गोड़, राहुल गोड़, विकास वर्मा, आकाश वर्मा, पंकज गुप्ता, विशाल भारती, नवनीत शर्मा, चंद्रभान प्रजापति, रवि प्रजापति, सतीश वर्मा, विकास जायसवाल, योगेश कनौजिया, भीम मौर्या, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।