गाजीपुर। शहर के आरटीआई मैदन में रविवार को ग्राम प्रधानों का स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी के.बालाजी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर कोआर्डिनेटर विनोद मिश्रा ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम प्रधानों, सचिव, ट्रेनरों को खुले में शौच मुक्त अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर उन्होनें कहा कि आज भी हमारे देश के ग्रामीण तबके के लोग जो शौचालय का निर्माण न करते हुए स्वयं एवं घर की बहन-बेटियां जो खुले में शौच जाने के लिए विवश है। जो बहुत ही शर्मनाक बात है। उन्होंने मानव शरीर में खुले में शौच से होने वाली गंभीर बीमारियों के विषय में उपस्थित लोगों को अवगत कराते हुआ कहा कि जिस प्रकार राजा राम मोहन राय ने सती प्रथा के अंत के लिए आवाज उठाई और उसे समाज से खत्म कर दिया। इसी प्रकार हमें भी खुले में शौच वाली प्रथा को खत्म करने के लिए प्रयासरत होने की जरूरत है। जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि इस तरह की प्रथा से हमारे समाज, बच्चों के जीवन, उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उनके भविष्य पर क्या प्रभाव पड़ रहा है यह सोचने की बात है। अगर आज हम जागरूक नहीं हुए तो हम उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्र विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, पिछड़ा वर्गकल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, मनीष जायसवाल, स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार रणविजय सिंह, अभय गुप्ता, दिग्विजय चौधरी, गौरव भटनागर, मनीष श्रीवास्त, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक शौरभ विपलव आदि मौजूद रहे।