फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक कर निर्विरोध कोटे की दुकान का हुआ आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव में शुक्रवार को सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्विरोध कोटे की दूकान का आवंटन का प्रस्ताव किया गया।
विज्ञापन

गांव में सुबह से ही दुकान के आवंटन के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दुकान आवंटन के लिए जिलाधिकारी द्वारा नामित जिला उद्यान अधिकारी समय से गांव पहुंच गए और बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके सामने भूतपूर्व सैनिक की विधवा उमरावती देवी का ग्रामीणों ने निर्विरोध चयन कर कोटे की दुकान आवंटन के लिए प्रस्तावित किया। ग्राम विकास अधिकारी सुभाष राय ने बताया कि कोटे की दुकान का आवंटन शांतिपूर्ण ढंग से निर्विरोध ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस मौके पर रमाशंकर कुशवाहा, ग्राम प्रधान संतोषी देवी, पूर्व प्रधान रामानंद यादव, पूर्व प्रधान विजय यादव, कृष्णा नंद यादव, अजीत, सोनू यादव, जमालुद्दीन, बसंती देवी, अर्जुन सिंह, उर्मिला, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें