फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ युवकों ने युवकों को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के महुआबाग में रविवार को कुछ मनबढ़ों ने किसी बात को लेकर दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। जब-तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते मनबढ़ अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मनबढ़ों की छूटी बाइक कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सात-आठ की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने एक रेस्टोरेंट से एक युवक को खींचकर बाहर ले आए और मारने-पीटने लगे। जब-तक युवक कुछ समझ पाता युवकों ने उसे तथा उसके एक अन्य साथी को मारपीट कर कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। युवक को पिटता देख स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर खड़ी बाइक को कब्जे में लेने के साथ छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली राजीव सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें