फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे माने जाने तक जारी रहेगा हमारा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर लगातार 37वें दिन भी सदर ब्लाक सहित अन्य ब्लाकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगे माने जाने तक लगातार हमारा संघर्ष जारी रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो हम लोग आंदोलन को और धार देने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि हमारी यह लड़ाई तह तक चलेगा, जब तक हमारी मांगों को मान नहीं लिया जाता है। क्योंकि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना रही हैं। मनिहारी ब्लाक पर आयो जित धरना में जिला संरक्षक अमरनाथ दुबे ने कहा कि यहां की प्रभारी जबरदस्ती पोषाहार स्टोर से निकलवाना चाहती है, जिसे हम कत्तई बर्दास्त नहीं करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री डा. माया सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजेश, प्रमिला, निर्मला, मीरा सिंह, इंदू, इंद्रावती, विद्या, सितारा, माया, गिरजा, संजू, रमावती, फूलमती, उर्मिला, प्रभावती आदि कार्यकर्ता मौजूद रही। संचालन माया राय ने किया।
मरदह संवाददाता के अनुसार बाल विकास परियोजना कार्यालयों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन एवं तालाबंदी गुरुवार को भी जारी रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हम अपनी जायजा मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार हमारे आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है। अगर उसने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले चुनाव में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर ममता अधिकारी, माया पांडेय, मधु सिंह, सोनमती, आशा, शीला, तारामुनी, लालसा, इंदू सिंह, शीला सिंह, उर्मिला, गिरजा, ऊषा पांडेय, भगवती वर्मा, मंजू सिंह, गीता सिंह, कलावती देवी, किरन गुप्ता, सरोज सिंह, लीलावती देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें