गाजीपुर। राजकीय सिटी इंटर कालेज के परिसर में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में से कुल 26 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने सोलर कार, प्रदूषण, ऊर्जा बचत, स्मार्ट सिटी, जलवायु परिवर्तन, वाटर अलार्म, स्वच्छ घर और फायर ब्रिगेड से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। निर्णायक मंडल की ओर से 15 विद्यालयों के 20 आदर्श एवं श्रेष्ठ माडल चयनित किए गए।
चयन के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने चयनित माडल के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर डीआईओएस ने छात्र-छात्राओं के हुनर की काफी तारीफ की। उन्हें आगे बढ़ने का और मौका देने का आश्वासन दिया। जिन 15 विद्यालयों के माडल का चयन किया गया है उसमें आदर्श इंटर कालेज महुआबाग से पांच मॉडल चयनित किए गए। एमएएच इंटर कालेज से दो, राजकीय बालिका इंटर कालेज सादात, राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज जमानिया, बुजुर्गा, रामपुर, राजकीय हाईस्कूल सौरी, सहेड़ी, कटरिया, इंटर कालेज गहमर, किसान इंटर कालेज जवाहर नगर, राधाकृष्ण इंटर कालेज दिलदारनगर, सिद्धार्थ इंटर कालेज नोनहरा और शशि मेमोरियल बालिका इंटर कालेज शामिल हैं। निर्णायक मंडल में पीजी कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. रामदुलारे, डायट के प्रवक्ता जगदीश यादव, राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर के डा. दिवाकर मिश्र, राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र यादव और जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव शामिल रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रधानाचार्य रामअवतार यादव, सुधीर विश्वास, सूर्यमती देवी, अमन, सीमा कुशवाहा, निर्मला, गोपीनाथ मौर्या, वीना सिंह, तृप्ति यादव ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन रामअवतार यादव ने किया।