फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर पत्थरबाजी के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। निकाय चुनाव खत्म होने के बाद नगर में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की हार-जीत को लेकर दो प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच हुए विवाद और मारपीट के बाद थाना परिसर में किए गए पथराव के मामले में गुरुवार की देर रात पुलिस ने आठ नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने दबिश डालकर नामजद सात लोगों को गिरफ्तार कर अन्य शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। गुरुवार की देर रात थाने पर की गई पत्थरबाजी में दो दारोगा सहित पांच पुलिस घायल हो गए थे। जिनका उपचार और मेडिकल मुआयना सीएचसी भदौरा में कराया गया।
विज्ञापन

बीती रात दो पक्षों में मारपीट और थाने का घेराव और पथराव की घटना के बाद थाना प्रभारी राकेश चंद्र त्रिपाठी ने इस मामले में तहरीर देकर निवर्तमान चेयरमैन अलीशेर राईनी उर्फ भोलू के बेटे अतउल्ला राईनी, मान राईनी, फिरोज राईनी, भगवान शाह, शमीम राईनी उर्फ मोनू, मुस्ताक राईनी उर्फ टीपू, अनीश राईनी और जनार्दन जायसवाल सहित 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी जनार्दन जायसवाल अभी तक फरार है। पत्थरबाजी की घटना में थाने के दो उप निरीक्षक अनिल पांडेय, उप निरीक्षक रंजीत कुमार एवं आरक्षी धर्मेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, सरोज कुमार, दीपक गौड़, आदित्य कुमार घायल हो गए, जिनका उपचार भदौरा स्थित सीएचसी पर कराया गया है। स्थानीय बाजार में देर रात चुनावी रंजिश को लेकर निर्दल प्रत्याशी अलिशेर राईनी उर्फ भोलू तथा अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली के समर्थक डाकखाना रोड पर जीत-हार को लेकर आपस में भीड़ गए। इसकी सूचना पाकर काफी संख्या में दोनों प्रत्याशियों के समर्थक भी मौके पर पहुंच कर मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी होते ही थाना के उपनिरीक्षक राकेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज समर्थकों को समझा-बुझाकर शांत कराने के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक दर्जनों की संख्या में थाने के पास पहुंचे और पुन: आपस में मारपीट करने लगे। यह देख पुलिस समर्थकों को शांत कराने लगी। समर्थकों के शांत नहीं होने पर पुलिस ने डंडा भांजकर सभी को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित समर्थकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने थाने के मुख्य गेट पर खड़ा होकर पत्थरबाजी करने वाले युवकों को अंदर आने से रोक दिया और बढ़ते बवाल को देखते ही लाठी चार्ज कर खदेड़ना शुरू किया। तब जाकर कहीं पत्थरबाजी बंद हुआ। इसकी सूचना मिलते ही जमानिया, नगसर, सुहवल, गहमर की पुलिस भी थाने पर पहुंच गई और स्थिति को काबू में कर लिया।
मामले को गंभीरता से देखते हुए आठ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को देर रात गिफ्तार कर लिया गया है। एक फरार नामजद आरोपी की तलाश जारी है। अज्ञात लोगों को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है। व्यापक पुलिस टीम लगाई गई थी। इस समय नगर में शांति व्यवस्था कायम है। - आरबी सिंह, सीओ जमानिया
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें