मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। फिल्म स्टार कमल हासन द्वारा हिंदू को आतंकी कहने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसील त्रिमुहानी पर कमल हासन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता प्रहलाद राय लाला के नेतृत्व में नगर के चौक से फिल्म स्टार का पुतला लेकर उनके विरोध में नारे लगाते हुए सदर रोड से तहसील त्रिमुहानी आए और इसके बाद उनका पुतला दहन किया। मालूम हो कि दक्षिण की फिल्मों के सुपर स्टार कमल हासन ने अपने बयान में कहा था कि दक्षिणपंथी लोग किसी भी हाल में हिंदू आतंकवाद से इंकार नहीं कर सकते हैं। हिंदू आतंकवाद की बात कहने वाले लोगों को दक्षिणपंथी चैलेंज नही कर सकते हैं। आतंक हिंदू कैंप में भी पहुंच गया है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। पुतला दहन करने वालों में धर्मेश कश्यप, दिनेश अग्रवाल, रामबहादुर तिवारी, त्रिलोकी गुप्ता आदि शामिल रहे।