फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत करेंट की चपेट में आने महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर दो निहालनगर में लोहे के दरवाजे में उतरे करेंट की चपेट में आने से शनिवार की देर रात एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो निहालनगर स्थित माली के बाग निवासी अंगद सैनी की पत्नी इंदू सैनी (50) खाना खाने के बाद बरामदे में गई थी। जैसे ही उसने लोहे के दरवाजे को पकड़कर खोलना चाहा, उसमें प्रवाहित हो रहे करेंट की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से झुलस कर आंगन में बेसुध होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। देर रात रात जब परिजन पानी पीने के लिए जगे तो महिला को आंगन में गिरा देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने सुबह पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें